यूपी के भदोही में किशोरी की हत्या का मामला सामने आया। आरोपी ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। 

भदोही: यूपी के भदोही जनपद में 15 साल की लड़की की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के द्वारा आरोपी के प्यार को प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था। इसी के चलते आरोपी ने गोली मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में किशोरी की चचेरी बहन और परिजनों से बातचीत कर आरोपी के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रपोजल स्वीकार न करने पर मारी गई गोली
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ कोचिंग संस्थान से वापस आ रही थी। इसी बीच आरोपी अरविंद विश्वकर्मा ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही किशोरी की मौत हो चुकी थी। जांच में जानकारी मिली की आरोपी के द्वारा किशोरी को प्रपोज किया गया था। हालांकि किशोरी ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया। इसके बाद ही यह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के द्वारा बताया गया कि आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

चचेरी बहन ने घर पहुंचकर दी घटना की जानकारी 
इस घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी चचेरी बहन निशा ने घर पहुंचकर जानकारी दी। बदहवास हाल में जब निशा के द्वारा जानकारी दी गई तो परिजन दौड़ते हुए घटनास्थल तक पहुंचे। आनन-फानन में किशोरी को सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी इंटर की छात्रा थी। आपको बता दें कि पुलिस इस घटना में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसी के साथ आरोपी के पास असलहा कहा से आया इसका पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

29 दिनों तक फंदे से लटकती रही पति की लाश, गेट पर लगा था ताला, वापस आई पत्नी तो हुआ दिल दहलाने वाला खुलासा