एप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद ही उसके नंबर पर एक अंजान नंबर से अश्लील मैसेज आया। उस नंबर पर फोन किया तो दूसरी तरफ से लड़की की आवाज आई। फिर क्या दोनों में बातचीत होने लगी। लड़की से बातचीत में अश्लील ऑडियो और वीडियो क्लिप का भी आदान-प्रदान होता था। 

लखनऊ (Uttar Pradesh)। लॉकडाउन के दौरान डेटिंग ऐप पर टाइम पास करना एक शख्स को भारी पड़ गया। एप डाउनलोड करने के चंद घंटे बाद ही सारी हदें पार कर दी। लड़की की आवाज सुनकर टाइम पास कर रहे शख्स के पांचवें दिन होश ही उड़ गए। दरअसल ऑनलाइन डेटिंग एप के चक्कर में वह ऐसा फंसा कि अब मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर थाने में गुहार लगा रहा है। हालांकि पुलिस पीड़ित की मदद करने में जुटी है। यह मामला कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के मानस नगर का है।

यह है पूरा मामला

मानस नगर निवासी शख्स निजी कंपनी में काम करता है। लॉकडाउन के दौरान टाइम पास करने के लिए 11 अप्रैल को गूगल प्ले स्टोर से एक डेटिंग एप डाउनलोड किया। एप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद ही उसके नंबर पर एक अंजान नंबर से अश्लील मैसेज आया। उस नंबर पर फोन किया तो दूसरी तरफ से लड़की की आवाज आई। फिर क्या दोनों में बातचीत होने लगी। लड़की से बातचीत में अश्लील ऑडियो और वीडियो क्लिप का भी आदान-प्रदान होता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 दिन बाद ही उड़ गए होश
बातचीत शुरू होने के 5 दिन बाद लड़की ने शख्स से कहा कि उसने सारी अश्लील ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड कर ली है। लड़की बदनामी का डर दिखाकर शख्स को ब्लैकमेल करने लगी। पैसे की मांग की तो शख्स ने इंकार दिया। इसपर लड़की ने ऑडियो, वीडियो को यू-ट्यूब पर डालने की धमकी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच
ब्लैकमेल के शिकार हो रहे शख्स ने मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की। जहां से मामला थाना कृष्णा नगर पुलिस के पास आ गया। कृष्णा नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जांच में ये बातें आ रहीं सामने
इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि दूसरी तरफ से बात करने वाली भी कोई लड़की नहीं, लड़का ही है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

(प्रतीकात्मक फोटो)