दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा, उसकी बहन, भाई, पिता और बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घंटों चली पंचायत के बाद लड़की पक्ष ने कहा कि जब तक शादी में खर्च हुए पांच लाख रुपए नहीं मिलेंगे तब तक दूल्हा बंधक में ही रहेगा।

प्रतापगढ़ (Uttar Pradesh) । दुल्हन के डीजे पर डांस नहीं करने पर दूल्हे ने हंगामा खड़ा कर दिया। इससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में था, जिसके कारण वो उससे शादी नहीं करेगी। बताया जा रहा है बात बढ़ने पर लड़कीवालों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बधंक बना लिया। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत हुई, पांच लाख रुपए देने पर दूल्हे को छोड़ने का फैसला हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मान्धाता थाना क्षेत्र के अहिंना गांव निवासी एक युवक की बारात शनिवार को मान्धाता के टिकरी गांव गई थी। दूल्हा और उसके कई परिजन नशे की हालत में थे। स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुल्हन जब घर के अंदर जाने लगी तो दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ लिया। डीजे पर डांस की जिद करने लगा. लेकिन दुल्हन डांस के लिए तैयार नहीं हुई तो दूल्हा सबके सामने हंगामा करना लगा। इसपर दुल्हन ने उससे शादी से इनकार कर दिया। 

घंटों चली पंचायत में ये हुआ फैसला