बुलंदशहर में मदरसे में एक छात्र ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि मामूली विवाद के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। 

बुलंदशहर: नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धमेड़ा रोड पर एक मदरसे में देर रात 9 वर्षीय छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र के सिर पर प्रहार कर इस हत्या को अंजाम दिया गया। हत्यारोपी मदरसे में मृतक के साथ ही पढ़ाई करता था। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ही गांव के दोनों छात्र साथ में ले रहे थे तालीम

आपको बता दें कि दोहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा का रहने वाला 9 वर्षीय आले हसन नगर के धमेड़ा रोड पर स्थित मदरसे में तालीम ले रहा था। इसी मदरसे में गांव का एक अन्य 15 वर्षीय छात्र भी तालीम ले रहा था। शनिवार की रात दोनों ही छात्र छत पर खेल रहे थे। आपस में हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आई। 

मामूली विवाद के बाद दिया घटना को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुस्से में आरोपी छात्र ने आले हसन के सिर पर ईंट से वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर अन्य छात्र भी वहां पहुंचे। इसी के साथ मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आरोपी छात्र को हिरासत में लिया। आरोपी ने किसी कपड़ से मृतक के गले में फंदा बनाया था एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि खेलने के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी छात्र आले हसन ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। 

मंदिर-मस्जिद विवादों के बीच कानपुर की मेयर का नया दावा, शहर में 124 मंदिरों पर हो चुका है कब्जा

बरेली में अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी पर पुलिस ने किया खुलासा, बॉलीवुड की फिल्म देखकर किया था ऐसा काम

मथुरा से कानपुर चार्ज लेने जा रही थीं UP पुलिस की इंस्पेक्टर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक्सिडेंट में मौत