यूपी के जिले बुलंदशहर में खेत में काम कर रही एक महिला के साथ जेठ के बेटे ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। अचानक से घटनास्थल पर चाचा के पहुंचने के बाद आरोपी युवक ने उससे भी जमकर मारपीट हुई।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिश्ते में जेठ लगने वाले के बेटे ने ही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक जब चाची के साथ दुष्कर्म कर रहा था तो इस दौरान चाचा मौके पर पहुंच गया तो आरोपी युवक ने दोनों से साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित दंपति ने पुलिस को जाकर सूचना दी और करीब दो घंटे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जांच पड़ताल के बाद आरोपी युवक को दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिकायत की बात सुनकर खेत से और दूर ले गया आरोपी
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के अनूपशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी युवक की चाची का कहना है कि खेत में काम करने जा रही थी और तभी वहां पर दूर के रिश्ते में लगने वाले जेठ का बेटा संजीव आ गया। उसने पीछे से पकड़ लिया, जब इसका विरोध किया तो गाली-गालौज करने लगा। युवक शराब के नशे में धुत्त था और लगातार बदतमीजी कर रहा था। इतना ही नहीं उसने डराया धमकाया भी है। महिला आगे कहती है कि जब शिकायत करने को लेकर कहा तो उसको और बुरा लग गया। इसके बाद वह खेत से और दूर लेकर गया।

घटनास्थल पर महिला के पति के साथ युवक ने की मारपीट
आरोपी युवक खेत से दूर ले जाने के बाद वहां पर भी गलत काम किया और किसी को न बोलने की धमकी देने लगा। इस दौरान महिला का पति घटनास्थल पर पहुंच गया। पति के मना करने पर युवक ने उससे भी मारपीट की पर डर की वजह से खेतों में जाकर छिप गया। उसके बाद दंपति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इलाके के घेराबंदी कर करीब दो घंटे में आरोपी संजीव को पकड़ लिया। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी अन्विता उपाध्याय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल कराया गया है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के साथ जांच पड़ताल के बाद दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के ICU में वेंटिलेटर पर रखा, शिवपाल यादव- 24 घंटे अहम