उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। 

लखनऊ(Uttar Pradesh). उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ राज्य में अब तक 12 मंत्री पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से दो मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरुण की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत अब तक कुल 12 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शामिल हैं। जबकि कोरोना से होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी वरुण की मौत हो चुकी है।

देश में हुए 33 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित 
कोरोना वायरस देश में तेजी से अपना संक्रमण फैला रहा है। आंकड़ो की मानें तो तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के कारण ही देश में संक्रमितों की संख्या 33 लाख 14 हजार 953 हो गई है। वहीं, 60 हजार 652 लोग जान गंवा चुके हैं।