दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की आधिकारिक गाड़ी द बीस्ट कोई आम कार नहीं है। इस कार का नाम आर्मर्ड लिमोजीन है, जिसे 2018 में राष्ट्रपति के काफिले में शामिल किया गया था। इसे द बीस्ट भी कहा जाता है। इसपर गोली, बम या रॉकेट और आग का असर नहीं होता। 

आगरा (Uttar Pradesh). अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल तक पहुंचने के लिए अपनी कार द बीस्ट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उन्हें ई व्हीकल से ताज तक जाना होगा। आगरा प्रशासन ने ट्रंप की सुरक्षा टीम को इसकी जानकारी दे दी है कि ट्रंप की कार ताज महल के पास नहीं जा पाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों अपनी द बीस्ट से ताजमहल नहीं जा पाएंगे ट्रंप
24 फरवरी को ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। इसी दिन वो ताज दीदार के लिए आगरा भी आएंगे। जिसको लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस बीच आगरा प्रशासन ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस से कहा है कि ताजमहल के पास जाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी कार ‘द बीस्ट’ का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। उन्हें ई-व्हीकल से वहां जाना होगा। यूपी प्रशासन ने इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है। बता दें, कोर्ट के एक आदेश के अनुसार, किसी भी ऐतिहासिक स्मारक के 500 मीटर के दायरे में कोई वाहन नहीं जा सकता। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि प्रदूषण से स्मारक को नुकसान ना पहुंचे।

खास है ट्रंप की द बीस्ट कार
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की आधिकारिक गाड़ी द बीस्ट कोई आम कार नहीं है। इस कार का नाम आर्मर्ड लिमोजीन है, जिसे 2018 में राष्ट्रपति के काफिले में शामिल किया गया था। इसे द बीस्ट भी कहा जाता है। इसपर गोली, बम या रॉकेट और आग का असर नहीं होता।

कुछ ऐसी हो रही ट्रंप के स्वागत की तैयारी
ट्रंप के दौरे को लेकर ताज नगरी में जोर शोर से तैयारियां चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों आगरा जाकर सुरक्षा का जायजा लिया था। ट्रंप जब आगरा पहुंचेंगे तो पूरे रास्ते उनका स्वागत किया जाएगा। हजारों लोग इस दौरान सड़क किनारे खड़े रहेंगे। ताजमहल के आसपास ट्रंप की सुरक्षा में 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।