यूपी के जिले ललितपुर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पहले पत्नी के साथ मारपीट की। उसके बाद अपने ही तीन साल की मासूम बेटी को शराब पिलाई। जिसका वीडियो महिला ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के जिले ललितपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोई इतना शराब के नशे में कैसे धुत्त हो सकता है कि ऐसी हरकत कर दे। शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, इस प्रकार की कई घटनाएं सुनी होगी। लेकिन ऐसी नहीं सुनी होगी कि पिता ने अपने ही बेटी को शराब पिलाई। इतना ही नहीं शराबी के बेटी मात्र तीन साल की है। मासूम को शराब पिलाने में नशेड़ी पिता को समझ नहीं आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब के नशे में घर आकर विवाद होने पर की मारपीट
शहर के थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में है पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद अपनी ही तीन वर्ष की मासूम बेटी को शराब पिलाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद थाना जाखलौन पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शराबी के पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक दिन पहले उसका पति शराब के नशे में घर आया और उसने विवाद करते हुए मारपीट की। 

विरोध करने पर घर में ही बैठकर पीने लगा शराब
पीड़ित महिला ने आगे बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसने घर में ही बैठकर शराब पी और अपनी तीन साल की बेटी को भी शराब पिलाने लगा। उसने इसका विरोध किया तो गाली गालौज किया और फिर से मारा। जिसके बाद महिला ने पिता द्वारा अपनी ही मासूम बेटी को शराब पिलाने का वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद उक्त मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सोनभद्र: बारिश के बाद गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो सगे भाई, मौके पर ही हुई दोनों की मौत

शाहजहांपुर पुलिस को ऑपरेशन क्लीन के तहत मिली बड़ी सफलता, 371 लोगों की गिरफ्तारी के साथ बरामद किया ये सामान

पुलिस प्रशासन के लिए फिर चुनौती बन सकता है आने वाला शुक्रवार, चार दिन में इतने लोगों की हुई गिरफ्तारी