उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नकली नोटों के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट बिहार से लाते थे और यूपी की बाजारों में उसे इस्तेमाल करते थे। 

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नकली नोटों के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट बिहार से लाते थे और यूपी की बाजारों में उसे इस्तेमाल करते थे। प्रतापगढ़ की हथिगवां थाने की पुलिस ने 60 हजार के नकली नोटों साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सौ और पचास रुपये का नकली नोटों के बंडल जब्त किये गये। दोनों आरोपी पड़ोसी जिले प्रयागराज के रहने वाले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस की पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वे बिहार से नकली नोट लाकर प्रतापगढ़ के बाज़ारों में खपाते थे। पुलिस के मुताबिक दोनो आरोपी अनुज तिवारी और अनुभव तिवारी कुछ दिन पहले ही नकली नोटों के इस कारोबार में उतरे थे। दोनों आरोपी प्रयागराज जिले के नबाबगंज थाना क्षेत्र के कमलापुर के रहने वाले हैं। नकली नोटों को खपाने के दौरान ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया।

नकली नोट के मामले में गुजरात, बंगाल और पंजाब हैं टॉप पर
बता दें कि हाल में ही गृह मंत्रालय ने नकली नोटों से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए। ये आंकड़े बीते चार साल के हैं। 2016 से लेकर 2019 तक के आंकड़े जारी किए गए। आंकड़ों में बताया गया कि कब और कहां कितने नकली नोट पकड़े गए। पाकिस्तान 2000, 500 और 200 रुपये के नोट की शक्ल में नकली नोट भारत भेज रहा है।