यूपी के जिले फिरोजाबाद में फार्म देने के बहाने घुसे युवक ने 11वीं की छात्रा को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से आहत छात्रा ने दवा की 30 गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद से दुष्कर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वह फार्म देने के बहाने युवती के घर में घुसा और अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। इस घटना से आहत होकर छात्रा ने दवा की तीस गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवती के घरवालों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता की मां दूसरे के घरों में करती है काम
युवती को गंभीर हालत में मंगलवार की शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद बुधवार को लड़की को होश आया है। पीड़िता की मां का कहना है कि वह घरों में काम करती है। इसी तरह से वह उस दिन भी काम करने गई थी। उसके दो छोटे बच्चे पड़ोस में खेलने गए थे। घर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 18 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसके मकान के पीछे रहने वाला युवक कोई पढ़ाई से जुड़ा फार्म देने के बहाने उनके घर पहुंचा। पीड़िता की मां आगे कहती है कि घर में बेटी को अकेला पाकर उसने कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मां के पहुंचने पर बेड में बेटी मिली बेहोश
इस घटना से आहत युवती ने कमरे का दरवाजा बंद कर घर में रखी अपनी मानसिक बीमारी की दवा की तीस गोलियां खा लीं। इसकी जानकारी जब मकान के नीचे मंजिल में रहने वाले लोगों को हुई तो उन्होंने पीड़िता की मां को सूचना दी। लोगों के द्वारा सूचना मिलने के बाद जब महिला घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बेटी बेड पर बेहोश थी। इसके बाद उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आनन-फानन में परिजन युवती को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। इस पूरे प्रकरण को लेकर थानाध्यक्ष उत्तर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी ईशू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और छात्रा का इलाज चल रहा है।

पीलीभीत में 20 हजार रुपए मांगने पर दोस्तों ने युवक को दी दर्दनाक मौत, नहर में तैरता शव देखकर परिजन के उड़े होश