फिरोजाबाद में पुलिस की ओर से जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि इन लोगों की पहचान बताने वालों का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। इसी के साथ उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा। 

फिरोजाबाद: जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के ममले में पुलिस लगातार उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग शहरों में तोड़फोड़ और पथराव करने वालों को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजने का काम लगातार जारी है। इस बीच फिरोजाबाद पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। पुलिस की ओर से कहा गया कि उन उपद्रवियों का नाम और पता बताने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे इनाम भी दिया जाएगा। आरोपियों के पोस्टर लगते ही आसपास के क्षेत्रों में भी हड़कंप देखा गया। पुलिस टीमें आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है पुलिस 
मामले को लेकर फिरोजाबाद एसएसपी ने कहा कि उपद्रव करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस सभी की पहचान में जुटी हुई है। कई अहम जानकारियों भी सामने आई हैं जिसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनके पोस्टर जारी कर दिए हैं। शहर में कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इसी के साथ उपद्रव कर माहौल बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है। पोस्टर लगने के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पोस्टर की मदद से उपद्रवियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। 

पोस्टर जारी होने के बाद मचा है हड़कंप 
ज्ञात हो कि पुलिस हिंसा के बाद से लगातार आरोपियों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी को लेकर लगातार अलग-अलग शहरों से लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस बीच आरोपियों के पोस्टर जारी कर उनकी पहचान का प्रयास भी हो रहा है। पुलिस का कहना है कि चिंहित सभी लोगों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द सलाखों के पहुंचाया जाएगा। टीमों को लगातार आरोपियों की पहचान के लिए लगाया गया है। 

दुष्कर्म पीड़िता अधिवक्ता ने आरोपित दारोगा पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- चुप नहीं बैठूंगी

आजम खान ने सीतापुर जेल को बताया 'सुसाइड जेल' तो डीजी आनंद कुमार ने दिया करारा जवाब

माननीयों में भी दिख रहा बुलडोजर का खौफ, अमरोहा सपा विधायक ने नोटिस चस्पा होने बाद उठाया बड़ा कदम

कानपुर हिंसा का मास्टर माइंड उगल रहा बड़े-बड़े राज, पुलिस ने 8 बिल्डरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा