मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से 5 किशोरों की मौत गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वाराणसी (Uttar Pradesh) । गंगा नदी में डूबने से पांच किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी किशोर, दोस्त थे और घाट पर नहाने आए थे। जहां एक मित्र डूबने लगा, जिसे बचाने में शेष चार किशोरों ने भी अपनी जान गवा दी। खबर है कि जब वे दोस्त को बचाने का प्रयास करते हुए उसका Tik Tok (टिकटॉक) वीडियो बनाने का प्रयास भी कर रहे थे। हालांकि परिजनों ने इस बात से इंकार किया है। वहीं, सूचना मिलने पर गोताखोरों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। चार घंटे मशक्कत के बाद पांचों का शव गंगा नदी से बाहर निकाला गया। यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सिपहिया घाट का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह गई जान
रामनगर थाना क्षेत्र के वारी गढ़ही निवासी तौसीफ (20), फरदीन (14), शैफ (15), रिजवान (15) और सकी (14) सुबह घर से एक किमी दूर सिपहिया घाट पर गंगा किनारे घूम रहे थे। पांचों ने पहले रेत पर टिकटॉक वीडियो बनाया। इसके बाद गंगा नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान एक का पैर फिसला तो वह गहराई में चला गया। उसे बचाने में अन्य चार भी डूब गए। यह देख आसपास वालों ने शोर मचाते हुए मदद के लिए अपने कदम बढ़ाए। पुलिस को भी सूचना दी गई। खबर है कि जब वे दोस्त को बचाने का प्रयास करते हुए उसका Tik Tok (टिकटॉक) वीडियो बनाने का प्रयास भी कर रहे थे। हालांकि परिजनों ने इस बात से इंकार किया है।

चार घंटे बाद मिली पांच लाशें
पांचों युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस और एनडीआरएफ मौके पर पहुंची। युवकों को बचाने में गंगा के पानी में उनका तलाश करने लगी। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी था। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी लाशें बरामद हुईँ। 

सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से 5 किशोरों की मौत गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सेलेब्स की हरकत से लेकर बच्चों की बलि तक...वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

खतरनाक हो सकता है सेनेटाइजर, संभल कर करें यूज

सलमान ने की ऐसी हरकत कि चौंक गई अनिल कपूर की बेटी

पूजा के नाम पर दी 140 बच्चों की बलि, कब्र खोदी तो खुले चौंकाने वाले राज

शख्स को देखते ही लड़की ने फैलाए पैर, देखते ही देखते वायरल हुआ 5 सेकंड का वीडियो

तेंदुए ने हवा में उछलकर एक शख्स पर अटैक