मुख्य आरोपी ने बताया कि मृतक प्रशांत ने उसकी बुआ की लड़की का नंबर मांगा था। इसी वजह से दोनों के बीच रंजिश हो गई। रात को मौका पाकर तमंचे से आकाश ने प्रशांत की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा (Uttar Pradesh)। छात्र की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बादलपुर थाने की पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने कहा है कि मृतक उसका दोस्त था। लेकिन, वो उसकी बुआ की लड़की का मोबाइल नंबर मांगा था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया है और उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी लोग धूम मानिकपुर गांव के रहने वाले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के धूम मानिकपुर गांव निवासी आकाश की प्रशांत से दोस्ती थी। प्रशांत की सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आकाश सहित 5 लोगों पर आरोप लगाया था। आरोप के आधार पर पुलिस ने सभी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो सच सामने आ गया।

पकड़े जाने पर खोला राज
मुख्य आरोपी आकाश ने बताया कि मृतक प्रशांत ने उसकी बुआ की लड़की का नंबर मांगा था। इसी वजह से दोनों के बीच रंजिश हो गई। रात को मौका पाकर तमंचे से आकाश ने प्रशांत की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।