यूपी के बिजनौर में गैंगरेप के बाद पीड़िता के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बिजनौर (Uttar Pradesh). यूपी के बिजनौर में गैंगरेप के बाद पीड़िता के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला बिजनौर जिले के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने कथित तौर पर 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आहत पीड़िता ने मंगलवार को अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतका की मां ने बताया कि पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ था।यह बात उसने अपनी बहन को बताई थी। अंदर से वो इतना टूट गई कि अपनी जान दे दी। 

थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि 2 लोगों ने युवती के साथ गैंगरेप किया था। दोनों की गिरफ्तारी के लिए गांव सहित अन्य इलाकों में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।