मामला मथुरा से करीब 15 किमी. दूर जैंत गांव का है। यहां रहने वाले राम सिंह की दो बेटियां मोहन और शीला थीं।

मथुरा (उत्तर प्रदेश). यूपी के मथुरा में बड़ी बहन की मौत का छोटी बहन को ऐसा सदमा लगा कि उसने शव से लिपटकर रोते हुए अपने प्राण त्याग दिए। जिसके बाद दोनों बहनों की एक साथ शव यात्रा निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला मथुरा से करीब 15 किमी. दूर जैंत गांव का है। यहां रहने वाले राम सिंह की दो बेटियां मोहन और शीला थीं। दोनों की उम्र में 9 साल का अंतर था। करीब 50 साल पहले बड़ी बहन मोहन देवी की शादी चौमुहां गांव के रहने वाले केशवदेव से हुई। शीला की शादी भी उसी परिवार में कर दी गई। 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार 11 सितंबर को लंबी बीमारी के चलते मोहन का निधन हो गया। शीला को इसका गहरा सदमा पहुंचा। वो बहन के शव से लिपटकर रोते रोते अचानक शांत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की तैयारी की जा रही थी। शीला को जब शव से हटाया गया तो पता चला कि वह दम तोड़ चुकी थी।

(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)