यूपी के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट में स्पंज छोड़ दिया गया। इसके बाद महिला के पेट में दर्द लगातार बना रहा। 

गोरखपुर: जिला अस्पताल में एक डॉक्टर पर प्रसूता की पेट में स्पंज छोड़ने का मामला सामने आया। नवंबर में महिला ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद से ही महिला की तबियत खराब रहने लगी। परिवार वालों ने महिला का अल्ट्रासाउंड करवाया तो जानकारी लगी की पेट में स्पंज है। इसके बाद तुरंत ही निजी अस्पताल में महिला का ऑपरेशन कराया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑपरेशन के बाद छूट गया था स्पंज 
इस मामले को लेकर महिला के ससुर ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीएमओ को पत्र लिखा है। कोलिया दक्षिणी छपिया की रहने वाले दयाराम ने जानकारी दी कि गर्भवती बहू शर्मीला का महिला अस्पताल में इलाज करवाया गया था। 14 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां जांच के बाद उसे ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। इसी दिन महिला का ऑपरेशन से प्रसव हुआ। ऑपरेशन के सातवें दिन यानी की 20 नवबंर को बहू को डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल में रहने के दौरान ही बहू को पेट दर्द की शिकायत थी। इस बीच डॉक्टरों ने कहा कि टांके के कारण ही दर्द हो रहा होगा, दवाओं से यह जल्द ठीक हो जाएगा। घर जाने के बाद भी यह दर्द बना रहा। 

दोबारा ऑपरेशन के बाद निकाला गया स्पंज 
परिजनों ने बताया कि बहू लगातार दवा का सेवन करती रही लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ। इसके बाद 10 सितंबर को बहू को महिला अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टर ने बताया कि दर्द घाव के कारण हो रहा है और घाव सूखने में समय लगता है। हालांकि आऱाम न मिलने पर उसे महानगर की एक स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ को दिखाया गया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड किया तो पेट में स्पंज होने की जानकारी लगी। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चा बाहर निकालने के दौरान गलती से स्पंज उसमें छूट गया होगा। उन्होंने तत्काल पीड़िता का फिर से ऑपरेशन करवाया और तब जाकर स्पंज निकाला गया। स्पंज छूटने के चलेत महिला के पेट में संक्रमण से घाव भी हो गया था। घाव में मवाद भी इकट्ठा हो गई थी। 

ढाई साल की बर्न रोगी बेटी को 4 अस्पताल लेकर भटकता रहा पिता, दर्द से कराहती रही बच्ची मगर डॉक्टर देखने नहीं आए