गुरुग्राम का रहने वाला आसींदुल हक की पत्नी का मायका थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्छर गांव में है। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी वजह से वह मायके चली आई थी। 

नोएडा (Uttar Pradesh)। ससुराल आए दामाद ने खुद आत्मदाह कर लिया। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई कि वो पत्नी की विदाई कराने आया था, जो नाराज होकर अपने मायके चली आई थी। लेकिन, उसके वापस न जाने पर उसने यह कदम उठाया। यह घटना मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर थाने के एच्छर चौकी क्षेत्र में हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामा
गुरुग्राम का रहने वाला आसींदुल हक की पत्नी का मायका थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्छर गांव में है। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी वजह से वह मायके चली आई थी। 

पत्नी की विदाई कराने आया था ससुराल
आसींदुल हक सोमवार की रात ससुराल पहुंचा। लेकिन, पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने कथित तौर पर पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रहा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।