राजधानी लखनऊ में आईएएस उमेश प्रताप सिंह की पत्नी अनिता सिंह की घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को गोली चलने की वजह का पता नहीं चल सका है।

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में आईएएस उमेश प्रताप सिंह की पत्नी अनिता सिंह की घर में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को गोली चलने की वजह का पता नहीं चल सका है। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच कर रही है।यह मामला हत्या का है या आत्महत्या, इसकी पुष्टि जल्द हो जाएगी। 

क्या है पूरा मामला

चिनहट के विकल्प खण्ड में डूडा निदेशक उमेश प्रताप सिंह (आईएएस) का घर है। दोपहर करीब 2:30 बजे घर मे लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली से चलने से आईएएस की अनिता सिंह के सीने में गोली लग गई। गोली लगने से घायल अनिता सिंह को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस गोली चलने की वजह की जांच में जुटी है। एसपी क्राइम दिनेश पूरी का कहना है गोली चलने की वजह की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना को पुलिस से छुपाया
 बताया जा रहा है कि, घटना को परिजनो ने पहले पुलिस से छुपाया था। पुलिस ट्रामा से लेकर घर तक परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका के बेटे ने बताया कि मां घर में नहीं रहना चाहती थीं, वो हरिद्वार जाना चाहती थीं। बताया जा रहा घटना से पहले विवाद हुआ था। अनिता ने कोई एसएमएस बबई किसी को भेजा था। पोस्टमार्टम हाउस पर कई सीनियर पीसीएस अफ़सर पहुंचे है।