कानपुर में एक बुजुर्ग डॉक्टर ने अपनी पत्नी पर किन्नर होने का आरोप लगाया है। उनका कहना कि वह न्याय के लिए कई वर्षों से भटक रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। जिस कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं।  

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखी शादी का मामला आया है। शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी पर किन्नर होने का आरोप लगाया है। यह घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की है। ग्राम भारू बंगला निवासी डॉ. बुजुर्ग सत्यप्रकाश वर्मा की शादी एक किन्नर से हो गई है। जिसका पता उन्हें शादी के कुछ दिन बाद चला। बुजुर्ग डॉक्टर सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी का असमय निधन हो गया था। जिसके बाद रिश्तेदार उनसे दोबारा शादी करने के लिए कहते थे। रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने वर्ष 2017 में अनीता कश्यप नामक युवती से विवाह कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने पत्नी पर लगाया किन्नर होने का आरोप
बुजुर्ग डॉक्टर का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद उन्हें पत्नी के किन्नर होने की बात पता चली तो वह अवाक् रह गए। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी अनीता, उसके पिता बाबूराम, भाई सनी, मिथुन और सुनील ने मिल कर उनके घर और क्लीनिक पर कब्जा कर लिया है। उनका आरोप है कि पत्नी अनीता और उसके मायके वाले उनकी प्रॉपर्टी हथियाना चाहते हैं। सत्यप्रकाश वर्मा पर उनकी पत्नी अनीता प्रॉपर्टी उसके नाम करने का दबाव बना रही है। विरोध करने पर उनको घर से बाहर निकाल दिया। घर होते हुए भी वह सड़क पर रहने को मजबूर हैं।

पीड़ित को नहीं मिला न्याय
सत्यप्रकाश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इससे पहले भी कई वर्षों से वह अधिकारियों के चक्कर लगाकर निराश हो चुके हैं। लेकिन उनको न्याय नहीं मिला है। पीड़ित का कहना है कि यदि उनको न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पीड़ित के मुताबिक, अनीता ने उनके क्लीनिक पर कब्जा कर लिया है और वह खुद क्लीनिक चला रही है। अगर किसी मरीज के साथ कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मदार कौन होगा।

कानपुर: दिनदहाड़े बदमाशों ने बुजुर्ग का कर दिया ऐसा हाल, मंदिर के निर्माण के लिए घूम-घूमकर चंदा करते थे इकट्ठा