शादी के बाद दुल्हन के ससुराल जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुल्हन का पारा चढ़ावे में नकली जेवर चढ़ गया। जिसके बाद उसने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसे मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। 

कानपुर: घाटमपुर के साढ़ थानाक्षेत्र में एक गांव में शादी समारोह के दौरान अफरा-तफरी मच गई। यह उस दौरान हुआ जब जेवर देखकर दुल्हन का पारा चढ़ गया। दुल्हन के घरवालों ने उसे समझाने का काफी ज्यादा प्रयास किया, हालांकि वो राजी नहीं हुई। आखिरकार उसकी जिद के आगे कोई कुछ भी नहीं कर सका। फिर जब वर पक्ष ने विदाई का दबाव बनाया तो बात और भी बिगड़ गई और दोनों ही पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मामला पहले तो पुलिस और फिर पंचायत तक भी पहुंचा। लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आराम से हुई द्वारचार और जयमाला की रस्म 
दरअसल साढ़ थाना क्षेत्र के गांव में आए बाराती दुल्हन की विदाई का इंतजार करते रहे। हालांकि विवाद शांत नहीं हुआ। बताया गया कि बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव में बिधनू क्षेत्र के गांव से बारात आई थी। नाचते गाते बाराती दुल्हन के दरवाजे तक पहुंच गए। जनातियों ने अगवानी के बाद द्वारचार की रस्म अदा की। इसके बाद दूल्हा स्टेज तक पहुंचा। दुल्हन की सहेलियां भी उसे लेकर आ गई और जयमाला हुई। 

नकली जेवर देखकर चढ़ा दुल्हन का पारा
मंडल में दुल्हन के पहुंचने पर दूल्हे के परिवार के लोगों ने चढ़ावे की रस्म शुरू की। इसके बाद दूल्हा दुल्हन के फेरे हो गए। इसके बाद दुल्हन ने चढ़ावे के जेवर पहनाए तो चर्चाएं शुरू हो गई। घर वालों ने जब जेवर देखे को उनके होश उड़ गए। यह जानकारी दुल्हन के पास पहुंची तो वह भी भड़क गई। चढ़ावे में नकली जेवर मिलने से दुल्हन ने ससुराल जाने से ही इंकार कर दिया। फिर जब ज्वैलरी आर्टिफिशियल होने की बात सभी के सामने आई तो विवाद शुरू हो गया। कन्या पक्ष ने दूल्हे को बिठा लिया और असली ज्वैलरी की मांग शुरू हो गई। बिना उसके दुल्हन की विदाई से इंकार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है और किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 

आगरा में गर्लफ्रेंड के चक्कर में पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, छह महीने पहले ही हुई थी शादी

आगरा पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच में सामने आया बड़ा सच, इस तरह से वायरल हुआ था प्रश्नपत्र

जल्द ही काबू में आ जाएंगे बालू-मौरंग और गिट्टी के दाम, सीएम ने कहा- 5 वर्षों में आई पारदर्शिता