यूपी के कुशीनगर में एक महिला पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमलाकर दिया। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। पीड़िता ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाई है। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। धनौजी रोड पर किराए के मकान में रहने वाली महिला पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार को देर रात 10 बजे के करीब हुई। घटना के दौरान महिला का पति घर पर नहीं था। बदमाशों ने महिला के शरीर पर कई जगह चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने हमलावरों को पहचानने से इंकार कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अज्ञात लोगों ने महिला पर किया जानलेवा हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटहेरवा थाना क्षेत्र के बभनौली में हतरतून बेगम पत्नी अली हुसैन धनौजी मार्ग पर अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती हैं। पीड़िता का पति क्षेत्र में सैलून की दुकान चलाता है। जब शुक्रवार की रात दरवाजे पर दस्तक हुई तो महिला को लगा कि उसका पति आ गया है। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो अज्ञात लोगों ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ महला करना शुरुकर दिया। अचानक हुए इस हमले से घबराकर महिला शोर मचाते हुए घर के अंदर भागी। 

हमलावरों को नहीं पहचान पायी पीड़िता
चीखपुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर एकत्र होते इसे पहले ही बदमाश वहां से फरार हो गए। इसके पाद पड़ोसी महिला को सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने मामले की जानकारी पीड़िता के पति और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करना शुरुकर दिया। थाना पटहरेवा के एसएचओ अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। घायल महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

कुशीनगर: सिरफिरे प्रेमी ने विवाहिता पर चाकू से हमला कर रेता खुद का गला, वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग