मेरठ के पल्लवपुरम में तेंदुए की दस्तक के बाद लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की टीम वहां मौके पर मौजूद है। इसी के साथ कॉलोनी के आस-पास अफरा-तफरी देखी जा रही है। टीम घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में लगी है। 

मेरठ: यूपी के मेरठ में तेंदुए (Leopard in Meerut) की दहशत लोगों के बीच देखी जा रही है। यहां पल्लवपुरम फेज 2 ( Pallavpuram Phase 2 Meerut) में एक मकान के अंदर तेंदुए के घुसने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी सामने आते ही पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि 10 मिनट तक जाल में फंसने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। वह कॉलोनी के पास एक प्लाट में छिपा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौके पर मौजूद टीम के द्वारा प्लाट में घेराबंदी की जा रही है। वहीं तेंदुए को पकड़ने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं तेंदुए को देखने के लिए वहां पर खासा संख्या में स्थानीय लोगों का हुजूम भी लगा हुआ है। वन विभाग के एसडीओ वन सुभाष चौधरी के मुताबिक तकरीबन एक दर्जन टीम वहां मौके पर मौजूद हैं। 

जाली की खुली गांठ और भाग निकला तेंदुआ 
मेरठ में तेंदुए ने जैसे ही एक दीवार से कूदकर दूसरी दीवार की ओर भागने का प्रयास किया तो वह जाल में फंस गया। हालांकि 10 मिनट बाद एकाएक जाली की गांठ खुल गई और तेंदुआ वहां से तेजी से निकल भागा। इस दौरान भीड़ और पुलिस बल में भी अफरा-तफरी देखी गई। उसके बाद तेंदुआ डिवाइडर रोड के पास एक प्लॉट में पहुंच गया। 

शिक्षिका के घर दी दस्तक 
तेंदुए ने शिक्षिका गीतिका शर्मा के घर में दस्तक दी है। तेंदुआ मेनगेट के अंदर घर की लॉबी में आराम फरमा रहा था। जिसके बाद भयभीत परिवार घर के कैद हो गया। तेंदुआ के रेस्क्यू के लिए अभी रणनीति बनाई जा रही है।

पिछली बार भी करनी पड़ी थी काफी मशक्कत
कई वर्ष पूर्व भी मेरठ शहर में तेंदुए के आ जाने से अफरातफरी मच गई थी। कई दिनों तक इस तेंदुए से परेशान किया था जिसके बाद काफी मशक्‍कत के बाद ही इसे पकड़ा जा सका था।

साहित्यकारों-कलाकारों को यूपी की नई सरकार से क्या हैं उम्मीदें? समझिए यश भारती अवार्डी विष्णु सक्सेना से