मृतक के इस आत्मघाती कदम से परिवार सदमे में है। घर के लोगों ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से अवसाद ग्रसित हो गया था। इस घटना के संदर्भ में चौकी प्रभारी पीपरोली धर्मवीर सिंह से पूछने पर उन्होंने घटना की पुष्टि की। लाइव सुसाइड से परिवार वाले सदमे में हैं और पुलिस से शव को मंगाने की गुहार लगाई है।

गोरखपुर (Uttar Pradesh) । एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने वीडियो कॉल करके परिजनों को अपनी परेशानी बताई। अभी वीडियो कॉल में बात करते हुए परिवार के लोग उसे समझा ही रहे थे कि उसने फांसी लगा ली। यह सब उसने वीडियो कॉल करने के दौरान किया। इधर घर पर मौजूद परिवार के लोग वीडियो कॉल में खौफनाक घटना देखकर तड़प उठे, उधर कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई, जबकि लाइव मौत देख रहे परिवार के लोग कुछ नहीं कर पाए। दरअसल युवक ने सउदी अरब में था, जबकि परिवार के लोग पिपरौली कस्बा (गोरखपुर) में थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
पिपरौली कस्बा निवासी तफसीर आलम (27) की मई 2019 में शादी हुई थी। सात माह पहले सऊदी अरब के रियाद शहर में नौकरी करने गया था। सोमवार की शाम उसने वीडियो कॉल किया और घरवालों से बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने परेशान होने की बात बताकर खुदकुशी कर ली। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

सदमें में है पूरा परिवार