पिछले सप्ताह युवक ने किशोरी को गांव से कुछ दूर बुलाया और उसे लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर किशोरी के पिता ने बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। किशोरी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करने लगी। 

गाजीपुर (Uttar Pradesh) । फेसबुक पर प्यार करने के बाद युवक नाबालिग लड़की को भगा ले गया। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया तो पुलिस खोजबीन में जुट गई। लड़की के मोबाइल नंबर सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर आरोपी युवक तक पहुंच गई। जिसे अल सुबह थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा के पास से पुलिस ने दबोच लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया, जबकि आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
किशोरी के फेसबुक पर कुछ महीनों पहले आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अमित कुमार ने हाय लिखकर भेजा। किशोरी ने भी हैलो लिख दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच सामान्य बातें शुरू हुई। बातें करते-करते दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इनका प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों आपस में समाज से बचकर मिलने जुलने भी लगे।

गांव के समीप बुलाया और लेकर गया फरार
पिछले सप्ताह युवक ने किशोरी को गांव से कुछ दूर बुलाया और उसे लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर किशोरी के पिता ने बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। किशोरी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करने लगी। 

पाक्सो एक्ट में भेजा जेल
अल सुबह थानाध्यक्ष सुनील सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध प्रेमी युगल बिहारीगंज डगरे पर खड़े हैं। इसके बाद हरकत में आए थानाध्यक्ष पहुंच गए। दोनों को थाना लाकर पूछताछ करने के बाद युवक अमित कुमार के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

(प्रतीकात्मक फोटो)