लखनऊ के रहीमाबाद थाने में एक 45 वर्षीय महिला का विवाह उसके 25 वर्षीय प्रेमी के साथ करवाया गया। थाना परिसर में ही बने मंदिर में दोनों की शादी हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी ही बाराती और घराती बने।

लखनऊ: पुलिस सिर्फ अपराधियों को पकड़ने का काम ही नहीं करती बल्कि वक्त पड़ने पर प्रेमी जोड़ों की शादी भी करवाती है। ऐसा ही मामला रविवार को लखनऊ के रहीमाबाद से सामने आया। यहां 45 वर्षीय महिला का 25 साल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी की सोची तो घरवालों ने विरोध किया। परेशान होकर प्रेमी जोड़ा रहीमाबाद थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों के घरवालों को थाने बुलाया और बातचीत के बाद समझौता करवाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के देहांत के बाद महिला को युवक से हुआ था प्रेम
पुलिस को पता लगा कि महिला के पति का देहांत 15 साल पहले हो गया था। महिला के एक बेटी है जिसकी उम्र 23 साल है। उसके दो बेटे भी हैं जिनकी उम्र 18 और 14 साल की है। महिला प्रेमी के साथ शादी की जिद कर रही थी जिसके लिए घरवाले तैयार नहीं थे। हालांकि पुलिस ने दोनों के बीच में समझौता करवा दिया। थाने में ही बने मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। इसके लिए थाना परिसर को सजाया गया और वहीं पर प्रेमी जोड़े का जयमाल भी करवाया गया।

पुलिसकर्मियों ने ही किया कन्यादान
इस अनोखी शादी में पुलिसकर्मी ही घराती और बाराती बने। शादी के लिए कन्यादान भी पुलिसवालों ने ही किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की ओर से जानकारी दी गई कि महिला और युवक की सहमति से थाना परिसर में बने मंदिर में दोनों का विवाह करवाया गया। शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विधिवत दोनों की शादी संपन्न हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई। हालांकि महिला और युवक दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को थाने बुलाया और वहीं पर महिला और उसके प्रेमी की शादी करवाई। 

डिंपल और रघुराज के बीच मुकाबला, रामगोपाल ने प्रशासन पर लगाया आरोप