यूपी के मेरठ में युवक ने शादी का झांसा देकर 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। जेल जाने के डर से आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली। लेकिन अब उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक एक युवक ने 19 साल की लड़की दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके प्रेमी ने जबरन गर्भपात करवा दिया। जब पीड़िता के परिवार ने जब पुलिस से मामले की शिकायत करने की बात की तो आरोपी युवक ने युवती से शादी कर ली। अब पीड़िता का ससुराल में भी शोषण किया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे 14 दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। उसका कहना है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बीते शुक्रवार को अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म
पीड़िता की मां ने बताया कि मेरठ के मवाना कस्बे के मोहल्ला वह अपने बच्चों के साथ रहती थी। महिला का पति बाहर रह कर नौकरी करता है। वहीं महिला की ननद का लड़का रिजवान अक्सर उसके घर आया-जाया करता था। इस दौरान आरोपी शादी का झांसा देकर 19 साल की बेटी से दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता उसपर शादी का दबाव बनाती तो वह हर-बार उसे बहला-फुसलाकर एक दो महीने का समय मांग लेता। जब रिजवान ने पीड़िता का जबरन गर्भपात करवाया तो युवती ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने युवक पर शादी का दबाव बनाया।

जेल जाने के डर से कर ली शादी
पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल जाने के डर से उसने 1 अक्टूबर 2022 को उनकी बेटी से निकाह कर लिया। शादी के दो दिन बाद ससुराल में पति, जेठ, देवर और अन्य लोगों ने जबरन बंधक बनाकर पीटा और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता को इस तरह से टॉर्चर किया गया कि वह बुरी तरह से बीमार पड़ गई। वहीं पीड़िता ने अपने देवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके देवर ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। विरोध करने पर उससे कहा गया कि ससुराल में यही सब झेलना पड़ेगा। 

पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद जब पीड़िता ने रिजवान से देवर की शिकायत की तो पति और ससुराल वालों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। ससुराल वाले उसे धमकी देते हुए बोले कि पहले तो जेल करवा रही थी। अब ससुराल में ये सब तो झेलना ही पड़ेगा। एसएसपी से शिकायत के दौरान पीड़िता ने ससुराल वालों और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी देहात केशव कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मवाना इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मेरठ: मौलाना फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ बच्चों को संस्कृत में सुनाते है श्लोक, नाम के आगे लगाते है चतुर्वेदी