युवती कुछ माह पहले वह देवरिया गई थी। इस बीच मोबाइल किसी ने चुरा लिया। मोबाइल गायब होने के कुछ देर बाद जब  दूसरे नंबर से उस नंबर पर फोन की तो एक युवक बात करने लगा। जल्द ही मोबाइल वापस करने की बात कहने लगा।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। एक युवती का मोबाइल पहले चुराया और उससे उसी मोबाइल के जरिये बात करने लगा। इस बीच युवती की शादी हो गई। अब युवती की शादी तोडऩे के लिए युवक दबाव बना रहा है। इसके लिए अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। इसकी शिकायत पीडि़ता ने एसपी से की तो उन्होंने मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंप दी है। हालांकि टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोबाइल वापस करने के बहाने करने लगा बात
युवती का कहना है कि कुछ माह पहले वह देवरिया गई थी। इस बीच मोबाइल किसी ने चुरा लिया। मोबाइल गायब होने के कुछ देर बाद मैं जब अपने दूसरे नंबर से उस नंबर पर फोन की तो एक युवक मुझसे बात करने लगा। जल्द ही मोबाइल वापस करने की बात कहने लगा। कई बार वह मुझसे बात भी किया।

फेसबुक के जरिये कर रहा बदनाम
युवती का कहना है कि इस बीच मेरी शादी गोरखपुर हो गई। अब मुझे बदनाम करने के लिए उस मोबाइल में लोड फेसबुक के जरिये अश्लील वीडियो व अश्लील मैसेज डाल रहा है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)