यूपी के अल्पसंख्यक मोहसीन रजा ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के नेतृत्व में देश की एजेंसियां सतर्क हैं। हम देश की सुरक्षा भी करेंगे और ऐसे लोगों का हम पर्दाफाश भी करेंगे। 

अमेठी (Uttar Pradesh) । यूपी के अल्पसंख्यक राज्यमंत्री मोहसीन रजा ने कहा कि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ (एआईएमपीएलबी) में भी सिमि की विचारधारा वाले लोग शामिल हैं। इन दोनों संगठनों में वही लोग शामिल हैं जो पहले सिमि में थे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पीएफआई ने यूपी में आकर अभी चंद दिनों पहले ही चारों तरफ हिंसा फैलाने का काम किया था। इसका खुलासा हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने ही किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश को आतंकवाद के हवाले मत कीजिए
अल्पसंख्यक राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को तो इसलिए जवाब देना होगा के कांग्रेस के जो पूर्व अध्यक्ष थे वो अमेठी छोड़कर केरला चले गए चुनाव लड़ने के लिए और अब केरला से इस तरह की चीजें निकलकर सामने आ रही हैं तो क्या चाहते हैं ये देश के अंदर? अपने निजी स्वार्थ के लिए देश को आतंकवाद के हवाले मत कीजिए।

ऐेसे लोगों का हम करेंगे पर्दाफाश
यूपी के अल्पसंख्यक मोहसीन रजा ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह के नेतृत्व में देश की एजेंसियां सतर्क हैं। हम देश की सुरक्षा भी करेंगे और ऐसे लोगों का हम पर्दाफाश भी करेंगे।