पुलिस के मुताबिक प्रधान ने अपने पत्नी के चरित्र पर शक किया। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के छोटे भाई की तहरीर पर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से बारह बोर कारतूस, एक मिस फायर कारतूस व बंदूक बरामद हुई है।

बहराइच (Uttar Pradesh)। प्रधान ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मां को बचाने आई बेटी भी हत्यारे पिता के रिवाल्वर से निकली गोली की शिकार हो गई। जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी प्रधान को पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसे लेकर हुए विवाद में वह आपा खो बैठा और अपने छोटे भाई की लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत नाजुक है। वहीं, आरोपी प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी रवीश पांडेय ग्राम प्रधान हैं। वह परिवार में पत्नी कुसुम पांडेय व तीन बेटों के साथ रहते थे। पिछले कई दिनों से प्रधान को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। इसी को लेकर दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने घर में रखे छोटे भाई के लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी पर फायर झोंक दिया। जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बेटी को मार गोली
मां को बचाने के लिए दौड़ी बेटी खुशी (14) भी पिता के रिवाल्वर से निकली गोली की शिकार हो गई। आनन-फानन में बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां बेटी की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस सुना रही ये कहानी
पुलिस ने आरोपी प्रधान को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रधान ने अपने पत्नी के चरित्र पर शक किया। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के छोटे भाई की तहरीर पर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल से बारह बोर कारतूस, एक मिस फायर कारतूस व बंदूक बरामद हुई है। वहीं, गांव वालों के मुताबिक आरोपी ग्राम प्रधान रवीश पांडे पिछले कुछ समय से अवसाद ग्रस्त था, जिसका इलाज चल रहा था।