यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर नामांकन के दौरान हमले के मामला सामने आया है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गनीमत रही की हमलावर सिद्धार्थनाथ सिंह के पास तक नहीं पहुंच सका। 

प्रयागराज: यूपी चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। उन पर हुए इस हमले के बाद हड़कंप मच गया। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से ब्लेड बरामद हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आपको बता दें कि सिद्धार्थनाथ सिंह गुरुवार को नामांकन के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक युवक ने उन पर हमला कर दिया। जिस युवक ने हमला किया वह भाजपा का पुराना कार्यकर्ता बताया जा रहा है। 
लोगों की तत्परता से तत्काल हमलावर को पकड़ लिया गया। लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गनीमत यह रही कि आरोपी युवक सिद्धार्थनाथ सिंह के पास तक नहीं पहुंच सका। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की पड़ताल की जा रही है। 

ज्ञात हो कि सिद्धार्थनाथ सिंह भाजपा से इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी हैं। उन्होंने 2017 में भी यहीं से चुनाव जीता था। वह प्रदेश सरकार में प्रवक्ता भी हैं। गुरुवार को जब वह नामांकन के लिए जा रहे थे तभी हमले की यह घटना सामने आई। फिलहाल हमलावर पुलिस के कब्जे में है। 

सिराथू से नामांकन कर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने भरी हुंकार, कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस का चरित्र एक जैसा