यूपी के प्रयागराज में दीवारों पर एक कुत्ते को खोजने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। दरअसल मोमो नाम का यह डॉग 25 दिसंबर से गायब है और उसके खोजने के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जा रहा है। 

प्रयागराज: जनपद में गायब हुए एक कुत्ते को खोजने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। कुत्ते को खोजकर लाने वाले के लिए इनाम की घोषणा भी की गई है। सिविल लाइंस के नवाब युसुफ रोड की निवासी सुयुक्ति सेठ ने ऐसा किया है। सुयुक्ति ने मीडिया को बताया कि उन्होंने ढाई साल पहले एक स्ट्रीट डॉग को रेस्क्यू किया था। उस दौरान वह महज 20 दिन का ही था और उसके पैर में चोट लगी थी। इलाज के बाद उसे पास में ही रख लिया था। सुयुक्ति प्यार से उसे मोमो कहकर बुलाती थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई जगहों पर लगाए गए पोस्टर, खोजने वाले को मिलेगा इनाम 
बताया जा रहा है कि मोमो 25 दिसंबर की रात से गायब है और उसे खोजने के काफी प्रयास किए गए हैं। मोमो का पता लगाने के लिए सिविल लाइंस में कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि मोमो का पता बताने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। सुयुक्ति पोपों नाम से एक एनजीओ का संचालन करती हैं। ढाई साल पहले उनके ऑफिस के नीचे ही एक डॉगी ने 6 पिल्लों को जन्म दिया था। मोमो उसमें सबसे ज्यादा कमजोर था और अगर वह सड़क पर रहता तो मर जाता। लिहाजा सुयुक्ति उसे घर ले आईं। मोमो के बीमार होने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। उसकी वेन नहीं मिल रही थी जिसके चलते वह कमजोर था। उसके पेट में नली लगाई गई जहां से उसे लिक्विड डाइट दी जाती थी। ढाई माह बाद मोमो ठीक हो गया और सामान्य तरह से रहने लगा। 

सोशल मीडिया पर भी चलाया जा रहा अभियान
पोस्टर लगाने के साथ ही मोमो को खोजने के लिए एनजीओ के 8 सदस्य 25 दिसंबर रोज जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी मोमो को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडर्स के पास भी जाकर पूछताछ की जा रही है। सुयुक्ति सेठ ने बताया क वह ब्रीड का कुत्ता नहीं है और न ही किसी को काटता और दौड़ाता है। उनसे गले में ब्लू कलर की कॉलर भी पहन रखी है। 

जानिए क्या है उसरी चट्टी केस, 21 साल पहले इस मामले में बृजेश सिंह के खिलाफ होगी मुख्तार अंसारी की गवाही