राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल औऱ सीएम योगी आदित्यनाथ आज वृंदावन में रहेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। 

मथुरा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को वृंदावन में रहेंगे। सुबह तकरीबन 9.45 बजे राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर वृंदावन कृष्णा कुटीर पर बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां राज्यपाल और सीएम उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सुबह तकरीबन 10.05 बजे बजे बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति यहां तकरीबन 40 मिनट तक रहेंगे और इस दौरान किसी भी आम भक्त को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा यातायात 
बांकेबिहारी के दर्शन के बाद वह 10.55 बजे कृष्णा कुटीर आश्रय सदन जाएंगे। यहां माताओं से संवाद के साथ ही अल्पाहार का भी कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन ढाई घंटे तक राष्ट्रपति वृंदावन में रहेंगे। इस बीच सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर का यातायात बंद रहेगा। राष्ट्रपति के वापस जाने के बाद यातायात को फिर से खोला जाएगा। 

सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में होंगे शामिल 
आश्रय सदन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर लगातार तैयारी जारी हैं। यहां वातानुकूलित पंडाल में महिलाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम होगा। इसके लिए दो सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें 137 महिलाएं कृष्णा कुटीर की होंगी। जबकि शेष अन्य महिलाएं आश्रय सदन में रहने वाली होंगी। इस बीच यहां सांसद हेमा मालिनी और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। 

चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी। कार्यक्रम को लेकर डीएम नवनीत सिंह एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और सेना के अधिकारियों की ओर से भी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इनकी समीक्षा भी अधिकारियों के द्वारा की गई। इस बीच बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड भी लगातार जांच पड़ताल कर रहा है। फ्लीट की रिहर्सल भी की गई है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तमाम सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में लगाए गए चार लंगूर बंदर, जानिए क्या है वजह?