रविवार को यूपी के रायबरेली (raebareli) पहुंचकर प्रियंका गांधी ने शक्ति संवाद (shakti samvaad) के जरिए यूपी की आधी आबादी के रूप में देखी जाने वाली महिलाओं को साधने के प्रयास किया। शक्ति संवाद के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के आने से पहले ही 6 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं,, छात्राएं पहुंच गईं। इसके साथ ही कार्यक्रम में रायबरेली की हर विधानसभा (Vidhansabha) से एक एक हजार महिलाएं पहुंची। 

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने शनिवार को राहुल गांधी (rahul gandhi) के साथ अमेठी पहुंची थीं, वहां उन्होंने प्रतिज्ञा पदयात्रा (pratigya padyatra) के जरिए अपने गढ़ को मजबूत किया। इसके बाद रविवार को यूपी के रायबरेली (raebareli) पहुंचकर प्रियंका गांधी ने शक्ति संवाद (shakti samvaad) के जरिए यूपी की आधी आबादी के रूप में देखी जाने वाली महिलाओं को साधने के प्रयास किया। शक्ति संवाद के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के आने से पहले ही 6 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं,, छात्राएं पहुंच गईं। इसके साथ ही कार्यक्रम में रायबरेली की हर विधानसभा (Vidhansabha) से एक एक हजार महिलाएं पहुंची। वहीं, कार्यक्रम के मंच पर प्रियंका के पहुंचते ही महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश की महिलाएं एक जुट हो जाए, हम देश की राजनीति बदलेंगे। उन्होने कहा कि हमें देश और प्रदेश को बताना होगा कि अगर महिलाओं का शोषण हुआ तो हम लडेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेठी की रमाकांती की कहानी का प्रियंका ने किया जिक्र
प्रियंका गांधी ने कहा कि कल मैं अमेठी में थी मेरी 15 साल पुरानी सहेली रमाकांती मंच पर मिली, 15 साल पहले वो समूह के माध्यम से मुझसे मिली थी, उसने बताया था कि उसके माता पिता ने उसे नही पढ़ाया जल्दी शादी कर लिया, मैंने ठान लिया बेटी को पढ़ाऊगी, साड़ी में फाल लगाती जब सुसराल वाले खेत चले जाते तो दुकान पर से काम लेकर आती, पैसे जमा किया बेटी का बगैर किसी को बताए स्कूल में नाम लिखाया, जब कोई घर पर नहीं होता तो स्कूल छोड़ आती, घर वालों के आने से पहले ले आती, पकड़ी गई एक दिन, उसने सौदा किया फीस मैं दूंगी, कल वो लड़की को लेकर मिली उसने कॉलेज पास कर लिया है, नौकरी ढूंढ़ रही तो मां संघर्ष करती है।

शक्ति संवाद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं हुईं शामिल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान करके और महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करके यूपी चुनाव से पहले एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे सूबे की राजनीति का रंग बदलने लगा है। इसी के चलते आज रायबरेली में कांग्रेस की ओर से ‘शक्ति संवाद’ का आयोजन किया गया है। रायबरेली की ज़िला अस्पताल के निकट रिफॉर्म क्लब मैदान में आयोजित हुए इस ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ बात करते हुए कांग्रेस के महिला घोषणापत्र के तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

शक्ति संवाद से कांग्रेस को हो सकता है लाभ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं। लिहाजा, 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका गांधी के लिए एक बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि रायबरेली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। जिसके चलते प्रियंका की ओर से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में कांग्रेस को लाभ पहुँचा सकता है।