यूपी चुनाव से पहले सपा का कारवां हर रोज बढ़ता जा रहा है। अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व बसपा विधायक उमाशंकर कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के कुछ दिन शेष रह गए है लेकिन नेताओं का अभी भी पार्टी में अदला-बदली जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी में बसपा के पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा शामिल हुए है। यूपी चुनाव से पहले सपा का कारवां हर रोज बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बसपा विधायक उमाशंकर कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में लिखा कि, 'सपा का बढ़ता कारवां ! समाजवादी विचारधारा में आस्था जताते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में सपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए पूर्व बीएसपी विधायक श्री उमाशंकर कुशवाहा जी। आपका स्वागत एवं अभिनंदन।'

Scroll to load tweet…

यूपी चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा जिसके लिए सभी दल पूरा जोर लगाए हुए हैं। साथ ही यूपी चुनाव सात चरणों में होना है। जिसका रिजल्ट 10 मार्च को आएगा। यूपी विधानसभा के फैसले का सबको बेसब्री से इंतजार होगा क्योंकि इस बार जनता पूर्व मुख्यमंत्री या वर्तमान मुख्यमंत्री में किसको चुनकर यूपी की सत्ता सौंपती हैं।