करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। रघुपाल सपा के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद सपा पर परिवारवाद का आरोप भी लगाया। 

लखनऊ: मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अगले ही दिन समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सपा से इस्तीफा देकर वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली। 
गौरतलब है कि करहल के गांव किरथुआ निवासी रघुपाल सिंह भदौरिया सपा के प्रदेश सचिव रहे हैं। वह पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय से सपा से दूरी बना रखी थी। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने सपा पर जातिवाद का आरोप लगाया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि सपा में यादव जाति के लोगों को ही महत्व दिया जाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करहल से लड़ेंगे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा का गढ़ कही जाने वाली करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मीडिया रिपोर्टस में इस बात की पुष्टि सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के हवाले से की गई। इस ऐलान के बाद जहां एक ओर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है तो वहीं दूसरी ओर अगले ही दिन पार्टी को झटका लगा।