यूपी के शामली में अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला एक युवक लापता हो गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को उसकी प्रेमिका के साथ बरामद किया। इस दौरान युवक ने मंगेतर के साथ निकाह करने से इंकार कर दिया। करीब 10 दिन पहले युवक की सगाई हुई थी।

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला युवक संदिग्द परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के तलाश करने पर भी युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस ने जब युवक को तलाशना शुरू किया तो उसका सुराग मिल गया। जिसके बाद पुलिस युवक को पकड़कर अपने साथ वापस लेकर आई। पुलिस की उपस्थिति में युवक के घरवालों ने लड़की पक्ष के घर पहुंचकर निकाह की रस्म पूरी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 दिन पहले हुई थी युवक की सगाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दो सगे भाइयों का निकाह चौसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनों के साथ तय हुआ था। लगभग 10 दिन पहले लड़की पक्ष के लोग सगाई कर के गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में धूमधाम से शादी की तैयारियां की जाने लगी। बीते बुधवार को दोनों भाइयों का निकाह होना था। इस दौरान युवक शादी का कार्ड बांटने की बात कहकर घर से निकल गया। जब देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो उसके घरवालों ने उसे रिश्तेदारों और अन्य स्थान पर तलाशना शुरूकर दिया। इस दौरान युवक का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण घरवालों की परेशानी और बढ़ गई।

प्रेमिका का साथ मिला दुल्हा
वहीं मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने युवक के फोन की लोकेशन पता की तो पहली लोकेशन बागपत में मिली। इसके बाद देर रात थानाभवन के एक गांव में उसकी लोकेशन मिली। जब पुलिस ने युवक के नंबर पर कॉल की तो युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपनी प्रेमिका के पास है। युवक ने पुलिस से कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ निकाह करेगा। घरवालों के समझाने के बाद भी युवक अपनी मंगेतर के साथ शादी को तैयार नहीं हुआ तो थाना प्रभारी ने युवक को कड़ी हिदायत दी। इसके बाद युवक घर वापस आने के बाद निकाह के लिए तैयार हुआ। बता दें कि यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शामली: ढाई फीट के अजीम का एक और वीडियो वायरल, बेगम के दुपट्टे से लिपटकर जमकर किया डांस