आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा लगा दिया। इस पर स्मृति ईरानी ने महिलाओं को कांग्रेसी बताया। वहीं महिलाओं ने कांग्रेस को समर्थन करने की बात कही है। इस पूरे वाक्ये ने स्मृति ईरानी को हंसी का पात्र बना दिया। कांग्रेसने इस बात पर तंज करना शुरू कर दिया। कांग्रेसके एक नेता ने कहा कि स्मृति ईरानी जी को अपनी पार्टी के कार्यक्रम में लड़कियों के मुहँ से लड़की हूं लड़ सकती हूं सुनकर बुरा लग रहा है।

रायबरेली: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने शुक्रवार को रायबरेली के डीह स्थित काटा बाग पहुंचकर अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुई और सेवानिवृत्त सेना के जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद सीएचसी डीह पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plant) का उद्घाटन किया। दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उसी समय आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा लगा दिया। इस पर स्मृति ईरानी ने महिलाओं को कांग्रेसी बताया। वहीं महिलाओं ने कांग्रेस को समर्थन करने की बात कही है। इस पूरे वाक्ये ने स्मृति ईरानी को हंसी का पात्र बना दिया। कांग्रेसने इस बात पर तंज करना शुरू कर दिया। कांग्रेसके एक नेता ने कहा कि स्मृति ईरानी जी को अपनी पार्टी के कार्यक्रम में लड़कियों के मुहँ से लड़की हूं लड़ सकती हूं सुनकर बुरा लग रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस के नेता नेत्री पर साधा निशाना
कांग्रेस के नेता दीपक सिंह (Congress leader Deepak Singh) ने कहा कि स्मृति ईरानी जी को अपनी पार्टी के ही कार्यक्रम में लड़कियों के मुंह से लड़की हूँ लड़ सकती हूँ सुन कर बुरा लग रहा है, पर याद रहे यह नारा अब उप्र मे आंदोलन बन चुका है, आगे पूरे देश की लड़कियाँ बोलेंगी। स्मृति जी आप अमेठी छोड़कर जहां से भी चुनाव लड़ने जाएंगी यह नारा सुनाई पड़ेगा।

आपको बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के बाद जब जनसभा को संबोधित करके वापस अपनी गाड़ियों की तरफ बड़ी तब वहां मौजूद आशा बहुओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं यह नारा लगाते ही स्मृति ईरानी भड़क गई। साथ ही कहा कि कांग्रेसी लोग इस कार्यक्रम में क्या कर रहे हैं। इस बारे में महिला से बात किया गया तो महिला ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं इस नारे से आखिर क्यों भड़की केंद्रीय मंत्री हम तो इस कार्यक्रम में आए थे लेकिन अब जब सांसद महोदय को हम आशा बहुओं पर भरोसा ही नहीं कि हम भाजपा के साथ हैं तो ठीक है हम कांग्रेसी ही सही लेकिन इस नारे का समर्थन करते हैं। 
Up Election Opinion Poll : 252 सीटें लाकर यूपी में फिर सरकार बना रही भाजपा, CM के लिए योगी 55% लोगों की पसंद