अखिलेश यादव ने ईवीएम बदले जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने लिखा कि ईवीएम बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है। उसका हाई कोर्ट और राष्ट्रपति को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav) के नतीजे 10 मार्च को आ गए है जिसमें भारतीय जनता पार्टी को प्रंचड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। तो वहीं दूसरी ओर बहुजन समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम बदले जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए उस ऑडियो रिकॉर्डिंग पर हाई कोर्ट और राष्ट्रपति से संज्ञान लेने की मांग कही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर ईवीएम पर सवाल उठाते नजर आते रहते है। ऐसा ही कुछ 2022 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से ऑडियो रिकॉर्डिंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है। व्यक्ति को पूरी तरह से सुरक्षा दी जाए।

Scroll to load tweet…

बता दें कि अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव की हार के बाद पहला ट्वीट सामने आया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है। बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा...जनहित का संघर्ष जीतेगा। आपको बता दें कि सपा गठबंधन को इस बार 125 सीटें मिली हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 47 सीटें सपा को मिली थीं। इस बार सपा की 77 सीटें बढ़ी हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। वहीं, सपा दूसरे नंबर की पार्टी बनी।

मीडिया पर हमला बोलते हुए मायावती ने प्रवक्ताओं को सुनाया फरमान, 'टीवी डिबेट में शामिल होने के लिए किया मना'