सुल्तानपुर में सपा नेता एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंगऔर अश्लील डांस करते हुए नज़र आ रहे है। इस मामले की जांच पुलिस की टीम कर रही है।

सुलतानपुर: यूपी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग को लेकर मामले आते रहते है। अब ऐसा ही मामला सुलतानपुर से देखने को मिला है। जहां पर सपा नेता हर्ष फायरिंग कर रहे है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिलचस्प बात ये ही कि वीडियो में जो ऑर्केस्ट्रा नजर आ रहा है वो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज यादव का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी समारोह में सपा नेता मे किया कारनामा
बता दें कि ये मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के कतकौली गांव का है। जहां करीब 2 सप्ताह पहले बबलू यादव नाम के शख्स यहां शादी समारोह था। इस शादी में ऑर्केस्ट्रा को भी बुलाया गया था। इस शादी समारोह में सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव भी शामिल हुए था। कार्यक्रम को दौरान रंजीत यादव भी स्टेज पर चढ़ गया और तमंचे से दो हर्ष फायरिंग करते हुए अश्लील डांस करने लगा। रंजीत यादव के स्टेज पर डांस करते हुए उसका किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Scroll to load tweet…

पुलिस ने केस दर्ज कर के कार्रवाई करने की बात कही
हालांकि इस मामले को लेकर जब वीडियो सामने आया तो पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एक्शन की बात कही है। एडिशनल एसपी ने बताया कि 'शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कानूनी अपराध है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम जन-मानस के बीच लाइसेंसी असलहे से भी फायरिंग करना नियम के विरुद्ध है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जिस असलहे से फायरिंग हुई है वो लाइसेंसी है या अवैध इसका पता लगाकर आगे कार्रवाई की जाएगी।'

एक जुलाई को होगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में अगली सुनवाई

सोमवार को होगी ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अगली सुनवाई, दो घंटे चली बहस