ट्टिटर पर इस तस्वीर को पैरालिंपियन रिंकू हुड्डा ने शेयर किया है। साथ ही तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी होता है’. अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। 

लखनऊ (Uttar Pradesh) । सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल होती हैं, जो हमें इंसानियत की सीख दे जाती हैं। जी हां, कुछ ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें यूपी पुलिस का एक जवान बुजुर्ग और बेघर महिला को अपने हाथों से खाना खिलाता नजर आ रहा है। हालांकि ये पुलिस कर्मी किस थाने में तैनात है का अभी पता नहीं लग पाया है। लेकिन, लोग इस फोटो में नजर आ रहे पुलिस वाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्टिटर पर इस तस्वीर को पैरालिंपियन रिंकू हुड्डा ने शेयर किया है। साथ ही तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी होता है’. अब यह तस्वीर वायरल हो गई है।

Scroll to load tweet…

कुछ इस तरह लोग कर रहे कमेंट
कमेंट सेक्शन में लोग पुलिसवाले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "उस अधिकारी को सलाम ....," . दूसरे यूजर ने लिखा, "गुड वर्क सर जी जय हिंद." एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम जिंदा है, क्योंकि मानवता जिंदा है.... अगर हम किसी की मदद कर सकते हैं, तो हमें ऐसा करना चाहिए." । एक यूजर ने लिखा, "आप पर गर्व है भाई, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "शबास हरियाणा पुलिस।"