उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से लखनऊ में महिला घोषणा पत्र जारी किया गया था, जिसके बाद इसी माह कांग्रेस पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से जारी होने वाली सूची में 100 से अधिक नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।  

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) से पहले कांग्रेस पार्टी (Congress Party) प्रदेश के भीतर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi vadra) की ओर से राजधानी लखनऊ में महिला घोषणा पत्र जारी किया गया, जिसमें महिलाओं से जुड़े कई अहम वादे किए गए थे। अब कांग्रेस नए साल की शुरुआत के पहले यानी इसी माह यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। आपको बता दें कि पहली सूची में सौ से सवा सौ प्रत्याशियों के नाम होने की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस पार्टी के महिला घोषणा पत्र को जारी करते हुए पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई बड़े ऐलान किए थे, उस दौरान उन्होंने जल्द ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने का संकेत दिया था। उससे पहले प्रियंका ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में चुनाव अभियान समिति के साथ बैठक की थी। बैठक में भी कई सदस्यों ने भी यह सुझाव दिया था कि टिकट जल्दी घोषित कर दिए जाएं।

कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनाव के टिकट के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए पार्टी की इलेक्शन स्क्रीनिंग कमेटी जोनवार बैठकें कर आवेदकों से साक्षात्कार कर रही है। कमेटी उनका रिकार्ड भी देख रही है और चुनाव लड़ने के लिए दमखम परख रही है। इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से नौ और 10 अगस्त को चलाये गए प्रदेशव्यापी भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान, 19 से 21 अगस्त तक चले जय भारत महासंपर्क अभियान और प्रतिज्ञा यात्राओं में आवेदकों की सक्रियता व भागीदारी पर गौर किया जा रहा है। पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में उनके योगदान का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।