महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी एक साल पहले अपने प्रेमी विनोद के साथ भाग गई थी। तीन-चार दिन पहले ही वो अपने प्रेमी को छोड़कर फिर वापस आ गई। इसके बाद महिला को उसका प्रेमी अपने साथ लेने आया।

बरेली (Uttar Pradesh)। बीच सड़क पर ही प्रेमिका को प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का चेहरा और आधा शरीर झुलस चुका है। पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि उसने अपने पति और प्रेमी दोनों को धोखा दिया है, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने उसे आग के हवाले किया था। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। यह मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वंशी नगला का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने सुनाई यह कहानी
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी एक साल पहले अपने प्रेमी विनोद के साथ भाग गई थी। तीन-चार दिन पहले ही वो अपने प्रेमी को छोड़कर फिर वापस आ गई। इसके बाद महिला को उसका प्रेमी अपने साथ लेने आया। महिला ने जब जाने से इनकार किया तो सड़क पर ही उसके प्रेमी विनोद ने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया। इस घटना में महिला का चेहरा और आधा शरीर बुरी तरह जल चुका है।

महिला के अब हैं तीन बच्‍चे
महिला के पहले पति से 2 बच्‍चे हैं, तो उसके प्रेमी से एक बच्ची है। महिला रामपुर में जिस किराए के मकान में रहती थी, वहीं बच्‍चों को छोड़कर चली गई, जबकि एक बच्ची की उम्र एक महीने की ही बताई जा रही है।

जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही महिला
सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाने की पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला तीन बच्चों की मां है और उसका चेहरा व आधा शरीर झुलस चुका है। यही वजह है कि महिला को जिला अस्पताल के वर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।

आरोपी प्रेमी को खोज रही पुलिस
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी फरार है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।