दुर्गविजय ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवां गांव का निवासी युवक अमित सविता (28) शराब के नशे में रास्ता भटक कर पनगरा गांव पहुंच गया था। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पिटाई कर दी।

लखनऊ. यूपी के बांदा में भीड़ ने दो लोगों की अलग-अलग जगहों पर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया। बांदा शहर की कालवनगंज पुलिस चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक शालिनी सिंह भदौरिया ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को भुजरख गांव के मानसिक रूप से बीमार जुगुल (50) की भीड़ ने शहर के खुटला मोहल्ला में घेर कर जमकर पिटाई कर दी। अब पुलिस जुगुल का इलाज करवा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल हुआ था वीडियो

शालिनी ने बताया कि पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान हो पाई, जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया और अब कार्रवाई की जा रही है। उधर, नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पनगरा गांव में एक शराबी युवक को ग्रामीणों ने बुधवार की शाम पीट-पीट कर घायल कर दिया। उसे बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गया।

शराब के नशे में भटका था रास्ता

दुर्गविजय ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवां गांव का निवासी युवक अमित सविता (28) शराब के नशे में रास्ता भटक कर पनगरा गांव पहुंच गया था। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पिटाई कर दी। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में इलाज कराया जा रहा है।