अदिति सिंह ने आज प्रियंका गांधी की तरफ से पीएम मोदी को लिखे पत्र को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि  कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी फिर जब कृषि कानून निरस्त किया गया तब भी उन्हें समस्या हुई। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं।

रायबरेली (उत्तर प्रदेश). विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले प्रदेश में सियासी सरर्मी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह (mla aditi singh) एक बार फिर प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) पर निशाना साधा है। अदिति सिंह ने कहा कि अब प्रियंका गांधी के पास मुद्दों की कमी आ गई है। उनके पास राजनीति के लिए को विषय ही नहीं बचा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी के पास मुद्दों की कमी
दरअसल, अदिति सिंह ने आज प्रियंका गांधी की तरफ से पीएम मोदी को लिखे पत्र को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी फिर जब कृषि कानून निरस्त किया गया तब भी उन्हें समस्या हुई। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं, राजनीतिकरण के लिए अब उनके पास मुद्दे खत्म हो गए हैं। 

'प्रियंका को किसी पर यकीन नहीं'
अदिति कहा कि लखीमपुर खीरी मामले की सीबीआई जांच कर रही है, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। अगर उनके इन संस्थाओं में ही विश्वास नहीं है तो मुझे समझ में नहीं आता कि उनका किस पर विश्वास है.' आखिर वह क्या कहना चाहती हैं, उनको साफ-साफ कहना चाहिए। वह अपने स्वार्थ के लिए ऐसी राजनीति कर रही हैं।

पत्र के जरिए लखीमपुर हिंसा में मांगा न्याय
बता दें कि प्रियंका गांधी ने तीन कृषि कानून वापसी के ऐलान के बाद आज शुक्रवार को पीएम मोदी को एक खत लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि आपका फैसला स्वागत योग्य है। लेकिन लखीमपुर खीरी हिंसा में भी पीड़ितों को न्या मिलना चाहिए। प्रियंका का कहना है कि ‘नरेंद्र मोदी जी अगर देश के किसानों के प्रति आपकी नीयत सचमुच साफ है तो आज अपने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच पर विराजमान मत होईये, उनको बर्खास्त कीजिए।

विवादों में फिर आई यूपी कांग्रेस, प्रियंका के निजी सचिव समेत 4 के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई FIR

UP Election 2022: 'सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो' पर घिरीं प्रियंका,कवि का tweet-घटिया राजनीति के लिए नहीं लिखी

UP Election 2022:चित्रकूट से प्रियंका गांधी की चुनावी धार, महिलाओं से संवाद,मंदिर में जलाभिषेक, देखें तस्वीरें