सपा की हार पर अखिलेेश यादव ने पहली बार सामने आकर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है. भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी हार के बाद शुक्रवार सुबह पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है. भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


यूपी में जीत के बाद दिल्ली में बैठक करेंगे CM योगी
यूपी में बहुमत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में आगे की रणनीति पर मंथन करेगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग बैठक करेंगे। इस बैठक में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल भी शामिल होंगे। 

महिला मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा के पक्ष में अपना झुकाव प्रदर्शित किया। पीएम मोदी इन्हें भाजपा की साइलेंट वोटर्स कहते हैं। इन महिला वोटर्स ने ही तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में लगातार पार्टियों के चुनावी किस्मत का निर्धारण किया है। यूपी में कुल 40% मतदाता महिला हैं. ये महिलाएं राज्य में भाजपा की जीत की पटकथा के प्रमुख कारण के रूप में उभरी हैं। महिला वोटर्स के दम पर ही भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को 7337 वोटों से हराया
यूपी विधानसभा चुनाव में कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को हार का सामना करना पड़ा है। सपा गठबंधन की पल्लवी पटेल ने इस सीट पर मौर्य को 7337 वोटों से हराया। पल्लवी पटेल को 105559 वोट मिले, जबकि केशव प्रसाद मौर्य को 98727 वोट।