गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 2 दिसंबर को सहारनपुर पहुंच रहे हैं। सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी के शुरू होने से करीब 80 हजार छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। यूनिवर्सिटी से सहारनपुर मंडल के 100 से अधिक डिग्री कॉलेज जुडेंगे। इनमें राजकीय और एडेड कॉलेज शामिल हैं।

सहारनपुर: गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आगामी 2 दिसंबर को सहारनपुर के पुवारका में प्रस्तावित माता शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी के शिलान्यास करने के लिए सहारनपुर पहुंच रहे हैं। गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सहारनपुर जिला प्रशासन ने भी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों ने तैयारी का लिया जायजा

सहारनपुर के डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर ने शनिवार को पुवारका पहुँच कर यूनिवर्सिटी स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि अब से पहले भी मुख्यमंत्री को इस यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने के लिए सहारनपुर आना था लेकिन किसी कारणों के चलते वह सहारनपुर नहीं पहुंच पाए और अब यह कार्यक्रम 2 दिसंबर का प्रस्तावित हुआ है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 

80 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा

सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी के शुरू होने से करीब 80 हजार छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। यूनिवर्सिटी से सहारनपुर मंडल के 100 से अधिक डिग्री कॉलेज जुडेंगे। इनमें राजकीय और एडेड कॉलेज शामिल हैं।