जौनपुर में आज समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की फौज उतरी है। एक तरफ अखिलेश यादव जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बुधवार को शिवपाल यादव ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुक गया।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के चुनाव का प्रचार थम गया है। राज्य में कल यानी 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होना है। उससे पहले ही सभी राजनीतिक पार्टियां बचे हुए चरण यानी आखिरी चरण का चुनाव प्रचार प्रसार जोरो से तेज हो गया है। सभी पार्टी के नेता अलग-अलग जगह जाकर सातवें चरण के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। जौनपुर में आज समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की फौज उतरी है। एक तरफ अखिलेश यादव जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बुधवार को शिवपाल यादव ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ी गांव स्थित राज कुमार महिला इंटर कॉलेज में चुनावी सभा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा 
इस दौरान उन्होंने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुक गया। सूबे के किसान, बेरोजगार, व्यापारी सभी परेशान हैं। जौनपुर में बाहुबली माफिया को रुकने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम यूपी और मध्य यूपी से जो हवा चली है। उसका असर पूर्वांचल में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 5 चरण के चुनाव होने के बाद बीजेपी का सूपड़ा साफ हो चुका है। पूर्वांचल में रही सही कसर भी पूरी हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी का दंश पूरे देश ने झेला। देश की अर्थव्यवस्था इस दौरान डांवाडोल हो गई। नोटबंदी से गुजरात के दो पूंजीपतियों का फायदा हुआ। शिवपाल यादव ने दावा किया कि 2022 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी को सत्ता से भगाने जा रही है। सत्ता पक्ष के इशारे पर लगातार सपा नेताओं पर हमला हो रहा है। ये इस बात को दर्शाता है कि बीजेपी हताश हो चुकी है। 

सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि मल्हनी में एक बार लकी यादव को फिर से चुनाव जिताना है। उन्होंने कहा कि 2 बार यहां से समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। उपचुनाव में लकी यादव ने चुनाव जीता। एक बार फिर लकी यादव को चुनाव जिताना है। साथ ही जनता से आह्वान किया कि अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। उसके पश्चात सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन, समाजवादी पेंशन फिर शुरू कराएंगे। हर परिवार से एक-एक बेटे-बेटी को सरकारी नौकरी देंगे।

धनंजय सिंह का नाम लिए बगैर साधा निशाना
जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह का नाम लिए बगैर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि मल्हनी में माफिया है, इनामी है। इसको मल्हनी में रुकने नहीं देना है। मल्हनी और जौनपुर को अराजकता नहीं पैदा होने देंगे। अराजकता फैलाने वाले और गुंडई करने वाले को मल्हनी से भगा देना है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव के नतीजे आने से पहले बदला अयोध्या DM आवास के बोर्ड का रंग, SP प्रत्याशी ने कही ये बात