कोल्हुआ गांव में शनिवार की रात रामभजन गुप्ता की बेटी की शादी में गगहा थाना क्षेत्र के मेहदिया गांव से जैकिसुन गुप्ता के बेटे पवन की बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान डीजे बज रहा था। इस दौरान गाना बदलने को लेकर बारातियों व घरातियों में विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक की मौत हो गई।

गोरखपुर: बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में आई बारात में डीजे बजाने के दौरान गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में चाकू लगने से 19 वर्षीय युवक की हत्या हो गई। जब कि उसका साथी युवक घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता मनउव्वर की तहरीर पर गगहा थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव के दो भाईयों रोहित मिश्रा व मोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाना बदलने को लेकर हुआ विवाद
कोल्हुआ गांव में शनिवार की रात रामभजन गुप्ता की बेटी की शादी में गगहा थाना क्षेत्र के मेहदिया गांव से जैकिसुन गुप्ता के बेटे पवन की बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान डीजे बज रहा था। इस दौरान गाना बदलने को लेकर बारातियों व घरातियों में विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें दो व्यक्ति कोल्हुआ निवासी अख्तर पुत्र मनउव्वर व आफताब घायल हो गए। 

आरोपी ने चाकू को पेट के किया आरपार
घायल युवक को बड़हलगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सिक ने हालत गम्भीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते मे अख्तर की मौत हो गई। चाकू अख्तर के पेट में आरपार हो गया था। वहीं आफताब के हाथ पर चाकू लग गया। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पीएम भेजकर मौके से बारात मे आये दो भाईयों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस को दी गई तहरीर में मनउव्वर ने कहा हैं कि गांव मे बारात आयी थी। जिसमें डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मेरा पुत्र अख्तर व बगल का आफताब बीच बचाव करने गया। तो रोहित व मोहित ने मेरे बेटे को चाकू मार दिया। चाकू मेरे बेटे के पेट व गर्दन मे लगी हैं जब कि आफताब के बायें हाथ पर लगी हैं।

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा कैदी, अस्पताल में चल रहा था इलाज

लॉकडाउन में बिछड़े थे प्रेमी युगल, एक साल बाद पुलिस की मदद से हुआ मिलन, जानिए पूरी कहनी

24 घंटे के अंदर ही आगरा के सराफ को छतरपुर से पुलिस ने किया बरामद, अगवा होने से पहले भाई से फोन पर हुई थी बात