यूपी ने लाउडस्पीकर उतारने में देश में मिसाल कायम की है। प्रदेश में अब तक 1.29 लाख से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई की गई। इसके तहत धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को या तो उतार दिया गया है या उनकी ध्वनि नियंत्रित कर दी गई है।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद लगातार यूपी में लाउडस्पीकर पर कार्रवाई जारी है। प्रदेश में अब तक 1.29 लाख से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1.29 लाख से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी ने लाउडस्पीकर उतारने में देश में मिसाल कायम की है। प्रदेश में अब तक 1.29 लाख से अधिक लाउडस्पीकरों पर कार्रवाई की गई। इसके तहत धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को या तो उतार दिया गया है या उनकी ध्वनि नियंत्रित कर दी गई है।

72509 लाउडस्पीकर उतारे गए
साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यव्यापी अभियान चलाकर विभिन्न धार्मिक स्थलों से 72509 लाउडस्पीकर उतारे गए और 56558 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को नियंत्रित किया गया है। इसमें से 13145 लाउडस्पीकरों को सदुपयोग के लिए स्कूलों को सौंपा गया है। साथ ही 1583 लाउडस्पीकरों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के लिए दिया गया है। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू किया गया अभियान
शासन ने 23 अप्रैल को धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के आदेश जारी किए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश पर प्रदेश सरकार ने यह अभियान शुरू किया। विभिन्न समुदायों के धार्मिक नेताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया गया। अभियान के दौरान सभी को लाउडस्पीकरों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया। इस पहल में धर्मगुरुओं ने समाज को एक अच्छा संदेश देते हुए लाउडस्पीकरों को हटाने में अपना सहयोग दिया।

सपा के बाद भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, रक्षामंत्री राजनाथ सहित 40 लोगों के नाम शामिल

PUBG को लेकर मां की हत्या के बाद बेटे ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोस्त को दिया था लालच, पूछताछ जारी