बेड पर लेटी हंस खेल रही पांच माह की बच्ची को उठाकर पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला। उसकी इस हरकत की जानकारी गांव वालों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। बेबस मां बेटी का शव लेकर थाने पहुंची और पति के विरुद्ध तहरीर दी।

उन्नाव: रविवार को हैवान पिता का झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पिता ने अपनी 5 माह की बेटी को जमीन पर पटककर मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांव वालों में व्याप्त हुआ आक्रोश
मौरावां थानांतर्गत गांव दरेहटा में बेड पर लेटी हंस खेल रही पांच माह की बच्ची को उठाकर पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला। उसकी इस हरकत की जानकारी गांव वालों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। बेबस मां बेटी का शव लेकर थाने पहुंची और पति के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने हत्यारोपित पिता को पकड़ने का प्रयास शुरू किया है।

नशे की हालत में मासूम को उतारा मौत के घाट
मौरावां थानांतर्गत गांव दरेहटा निवासी सुरेंद्र चौरसिया रोजाना नशे में घर आता है। इससे परेशान पत्नी पिंकी जब उसे मना करती है तो वह मारपीट करने लगता है। शनिवार रात भी वह नशे में घर पहुंचा तो पत्नी ने उससे नाराजगी जताई। इससे गुस्साए पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया। 

पिटाई से बचने को वह घर से बाहर भाग गई। इसके बाद सुरेंद्र ने बेड पर लेटी हंस खेल रही पांच माह की बेटी शिवांशी को उठाया और जमीन पर नीचे पटक दिया। इससे मासूम की मौत हो गई। इसके बाद सुरेंद्र घर से भाग गया। पिंकी घर के अंदर गई तो बेटी को मृत देख उसकी चीख निकल गई।

ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह पिंकी बेटी का शव लेकर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा कैदी, अस्पताल में चल रहा था इलाज

लॉकडाउन में बिछड़े थे प्रेमी युगल, एक साल बाद पुलिस की मदद से हुआ मिलन, जानिए पूरी कहनी

24 घंटे के अंदर ही आगरा के सराफ को छतरपुर से पुलिस ने किया बरामद, अगवा होने से पहले भाई से फोन पर हुई थी बात